Wednesday, 24 October 2012

jaspal bhatti maut

जसपाल भट्टी की सरक हादसे में मौत
सड़क हादसे में मशहूर हास्य कलाकार - कार्टूनिस्ट जसपाल भट्टी का निधन :

मशहूर हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसा जालंधर के पास शाहकोट में हुआ जहां उनकी कार एक ट्रॉली से टकरा गई. भट्टी 57 वर्ष के थे.
गुरुवार सुबह करीब 3 बजे जब हादसा हुआ उस वक्‍त जसपाल भट्टी भटिंडा से नाकोदर के रास्‍ते में थे और खुद ही कार चला रहे थे. जसपाल फिल्म पावर कट के प्रचार के सिलसिले में सफर कर रहे थे.

कार में जसपाल का बेटा जसराज और फिल्म की हीरोइन भी साथ थे. इन दोनों को भी चोटें आयी हैं. जसपाल भट्टी का पार्थिव शरीर जालंधर के एक अस्पताल में रखा गया है. यहीं पर उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा.